उत्तराखंड (देहरादून) 22 अक्टूबर 2024: एमडीडीए की ओर से बीते कुछ महीनों से अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एमडीडीए की टीम ने धर्मावाला में 100 बीघा अवैध प्लाटिंग को पुलिसबल की मौजूदगी में जेसीबी से ध्वस्त किया। इस प्लाटिंग के मामले में एमडीडीए ने संबंधित लोगों को पूर्व में नोटिस दिया था। इसके बावजूद प्लाटिंग का काम चलता रहा। यहां प्लाटिंग करने के साथ ही सड़कें बना दी गई । प्लाट को बेचने की तैयारी से पहले ही एमडीडीए ने ध्वस्तीकरण की करवाई की। वहीं एमडीडीए ने पित्थूवाला खुर्द में एक अवैध निर्माण को सील किया। इसके अलावा हरभजवाला में भी एक अवैध निर्माण पर सील लगाई गई। साथ ही माजरी माफी में भी एक अन्य अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, नवादा माजरी माफी में भी एक अन्य अवैध के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई।
