उत्तराखंड देहरादून 22 अक्टूबर 2024 : रोहिताश सिंह इंटर स्कूल अंडर 16 सॉकर टूर्नामेंट का खिताब इंटरनेशनल स्कूल ने जीत लिया है। सोमवार को फाइनल मैच में टीम ने प्रणव भट्ट के एक मात्र गोल की बदौलत निर्मल आश्रम दीपमाला स्कूल को शिकस्त दी।
फाइनल मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार और तालमेल दिखाते हुए एक दूसरे पर गोल करने के लिए कई बार मूव किए, लेकिन कोई भी टीम पहले हाफ में कामयाब नहीं हो पाई। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला, दून इंटरनेशनल स्कूल के लिए प्रणव ने गोल दागकर बढ़त बनाई और टीम को जीत दिलाई। दून इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर एचएस मान ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रणव को प्लेयर ऑफ द टू्नामेंट दिया गया।
