उत्तराखंड (देहरादून) 16 अक्टूबर 2024: सड़क सुधारीकरण के काम में देहरादून, उत्तरकाशी, हरिद्वार जिले सबसे बेहतर रहे हैं। जिन्होंने सौ प्रतिशत काम पूरा कर लिया, जबकि बागेश्वर जिला सबसे पीछे रहा है। बरसात के बाद लोनिवि और एनएच ने 2426.41 किमी सड़क को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू किया था।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 15 अक्तूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का समय दिया था। यह अवधि मंगलवार को पूरी हो गई, पर राज्य में 133 किमी सड़क अभी गड्ढामुक्त होना बाकी है।
लोनिवि के आंकड़ों के हिसाब से सड़क सुधारीकरण के काम में देहरादून, उत्तरकाशी, हरिद्वार जिले सबसे बेहतर रहे हैं। जिन्होंने सौ प्रतिशत काम पूरा कर लिया, जबकि बागेश्वर जिला सबसे पीछे रहा है। बरसात बाद लोनिवि और एनएच ने 2426.41 किमी सड़क को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू किया था।
लोनिवि ने दावा किया था कि तय समय सीमा में सड़क मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए लोनिवि ने प्रयास भी किए, लेकिन तय समय सीमा तक 2293.03 किमी सड़क को गड्ढामुक्त किया जा सका है। अभी भी 133 किमी सड़क है, जिस पर लोगों को हिचकोले खाते हुए जाना होगा।
देहरादून जिले में सौ प्रतिशत काम पूरा होने की बात कही जा रही है। इसमें करीब दूधली-मोथरोवाला मार्ग (16 किमी) करीब एक साल से क्षतिग्रस्त है। लोनिवि के मुताबिक, इस सड़क को शहरी विकास विभाग को हस्तांतरित की गई है। इसी तरह सुद्दोवाला मार्ग पर भी माता बालासुंदरी तक करीब 500 मीटर मार्ग गड्ढों से पटा हुआ है। यहां पर कुछ जगह पैचवर्क हुआ, पर कुछ हिस्सा को छोड़ दिया गया।
