उत्तराखंड (देहरादून) 10 अक्टूबर 2024: बैंक खाते की जानकारी लेकर साइबर ठगों ने एक कारोबारी के खाते से पांच लाख से ज्यादा की रकम निकाल ली । पीड़ित की शिकायत पर बसंत विहार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में व्योम प्रस्थ कांवली रोड जीएमएस रोड़ के रहने वाले कारोबारी निशान बंसल ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताय कि उनकी किराना दुकान व्योम प्रस्थ में है। जबकि सेविंग अकाउंट जीएमएस रोड़ स्थित एक बैंक में है। कुछ रोज पहले उन्हें एक अनजान नंबर से फोन कॉल आया और बैंक खाते की जानकारी मांगने के बहाने उनके खाते से 5 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
