उत्तराखंड (देहरादून) 10 अक्टूबर 2024: ब्रह्मपुरी वार्ड के निवर्तमान पार्षद सतीश कश्यप ने पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए है । उन्होंने इस मामले में शिकायत की है तथा कारवाई की मांग की है। जिलाधिकारी को की गई शिकायत में निवर्तमान पार्षद ने कहा कि बरसात के बाद रात मे अचानक से सड़क का नि्माण कर दिया गया उसकी गुणवत्ता काफी खराब है। जिसकी क्षेत्र वासियों ने शिकायत की है। तथा क्षेत्र के लोगों द्वारा विभाग द्वारा लापरवाही से सड़क निर्माण का कार्य किया गया है। जिसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी विभाग को कर दी गई है।
