उत्तराखंड (देहरादून) 9 अक्टूबर 2024: विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल ने घंटाघर स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया।
स्थापना दिवस पर साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि बजरंग दल ने देश व हिंदू समाज की रक्षा का मजबूत संकल्प लिया है। सेवा सुरक्षा संस्कार के तीन बिंदुओं को लेकर चलने वाला बजरंग दल आज पुरे विश्व में अपने सामाजिक धार्मिक कार्यों से ख्याति प्राप्त और युवाओं के लिए ऊर्जा का स्रोत बना है। इस अवसर पर विहिप स्थापना दिवस पर घंटाघर में बजरंग दल के कार्यकर्ता।आशीष बलूनी, हरीश सेट्टी, प्रेम शेट्री, विभाग संयोजक अमन स्वेडिया, बृजेश चौहान,अनिल चौरसिया, अनीती, सौरंभ गौतम मोहित जायसवाल, शुभम चौहान, सोनू गुप्ता, रोहित सोनकर, अभिषेक, अंकृश प्रजापति,करण सिंह, लाखन सिंह, मनप्रीत सिंह, के प्रांत टोली समरसता से नवीन गुप्ता,सहमंत्री विशाल चौधरी, अध्यक्ष राजेश सौमेवंशो, सचिन गुजराती, संदीप ठाकुर,कपिल आदि मौजूद थे।
