उत्तराखंड (देहरादून) 8 अक्टूबर 2024 :जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को एसडीएम सदर और कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ ने गढ़ी कैंट के टपकेश्वर क्षेत्र में सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाए जाने के मद्देनजर चिहीकरण कराया।
यह कार्यवाही टपकेश्वर मंदिर से गढ़ी कैंट चौक तक की गई। जहां 52 भवनों और प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया गया। सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही समस्त चिन्हित अतिक्रमित भवन, प्रतिष्ठान स्वामियों को सड़क पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम सदर हरि गिरि ने बताया कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की कारवाई जारी रहेगी।
