उत्तराखंड (मसूरी) 8 अक्टूबर 2024: मसूरी से भदराज मंदिर रोड पर स्कूटी खाई में गिरने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर घायल शहवाज (19) पुत्र नसीबुद्दीन व शिफॉन (19) पुत्र सत्तर निवासी ग्राम भुड्टी नयागंव, थाना प्रेमनगर देहरादून खाई से निकाला। शिफान ने सिविल अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है उसका उप जिला चिकित्सालय में उपचार हो रहा है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि सोमवार दोपहर कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मसूरी भदराज मार्ग पर एक स्कूटी गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और स्कूटी सवार युवकों को बाहर निकाला। घटना के सूचना दोनों के परिवारों को दे दी गई है।
