उत्तराखंड (मसूरी) 7 अक्टूबर 2024: दिल्ली से आए पर्यटकों को मॉल रोड पर हूटर बजाना महगा पड़ गया। पिक्वर से पहले कुलडी पुलिस चौकी के पास सफेद रंग की स्कॉर्पियो में कुछ पर्यटक हूटर बजाते हुए जा रहे थे जिससे लोगों को भारी दिक्कतें हो रही थी। जिसको लेकर कुलडी पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल ने गाड़ी को रोका परंतु गाड़ी में सवार पर्यटक कांस्टेबल से अभद्रता करने लगे। जिस पर कांस्टेबल ने कुलड़ी चौकी इंचार्ज को मौके पर बुलाया गया। चौकी इंचार्ज ज्योति पवार ने मामले की गंभीरता देखते हुए गाड़ी को चेक किया। गाड़ी के अंदर दो बड़े हाई पावर हूटर लगे हुए थे। जिन्हें उतार दिया गया। साथ ही गाड़ी सीज कर दी गई।
