उत्तराखंड (कोटद्वार) 7 अक्टूबर 2024: भाबर क्षेत्र की पेयजल योजना के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण ने दो नलकूपों के कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें कण्वाश्रम व मावाकोट कोटला नलकूप शामिल हैं। इन नलकृपों के निर्माण से उदयरामपुर, किशनपुरी, हल्दूखाता, कलाल घाटी व बालाग्गंज सहित अनिक क्षेत्रों को जल समस्या से निजात मिलेगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि भाबर क्षेत्र की पेयजल समस्या को देखते हुए देवरामपुर, श्रीरामपुर, रामपुर व लूथापुर नलकूप योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है। जल्द इनका लोकार्पण किया जाएगा। कहा कि नगरीय व शहरी क्षेत्र के पेयजल के लिए वर्ल्ड बैंक की योजना के अन्तर्गत एडीबी के तहत पुरानी नगर पालिका के वार्ड 4 से वार्ड 36 तक के पेयजल विस्तारीकरण व सुदूढ़ीकरण के कार्य गतिमान हैं। इससे ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट बना रहता है। विस अध्यक्ष ने जल संस्थान अधिकारियों को पेयजल योजनाओं को तय समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करने के लिए आदेशित किया। इस मौके पर कमल नेगी, मनीष भट्ट निवर्तमान पार्षद माहेश्वरी देवी, राजीव डबराल, अनिल गौड़, जितेन्द्र डोबरियाल, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान अभिषिक वर्मा व सहायक अभियन्ता बृजमोहन रावत आदि उपस्थित रहे।
