उत्तराखंड (देहरादून) 3 अक्टूबर 2024: नेहरू कॉलोनी के आई ब्लॉक में सड़क किनारे अवैध निर्माण को तोड़ने गई नगर निगम की टीम का भारी विरोध हुआ। निवर्तमान पार्षद समेत कुछ लोगों ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया। यहां पर सड़क संकरी है। अवैध निर्माण को लेकर पूर्व में भी शिकायत आ चुकी है, लेकिन सड़क चौड़ी नहीं हो पा रही है। इस बार भी निगम की टीम विरोध के चलते बैरंग लौटी।
नेहरू कॉलोनी में सड़कों के किनारे लोगों ने जाल लगाकर घेराबंदी की हुई है। ऐसे में सड़क में वाहन खड़ा करने में दिक्कत आती है। इसी तरह का आई ब्लॉक का प्रकरण है। यहां पर सड़क में जाल और अन्य निर्माण सामग्रियां लोगों ने डाली है जिससे कि लोगों को गाड़ी खड़ी करने में आने-जाने में दिक्कत हो रही है। जिसके अंतर्गत बार-बार शिकायत आने पर नगर निगम की टीम यहां पर अवैध निर्माण तोड़ने गई थी,लेकिन विरोध हुआ।
इसी बीच निवर्तमान पार्षद विनोद नेगी ने विरोध दर्ज करते हुए कहा कि नेहरू कॉलोनी में तमाम सड़कों के किनारे कब्जे हैं। इन्हें भी हटाया जाए।विनोद नेगी ने कहा कि इस कॉलोनी में और भी अवैध निर्माण है। अगर कार्रवाई करनी है तो पूरी तरह से की जाए। केवल एक जगह को टारगेट नहीं किया जाए। इस मौक पर निवर्तमान पार्षद और निगम की टीम के बीच काफी बहस हुई । ऐसे में निगम की टीम कार्रवाई नहीं कर पाई।
निवर्तमान पार्षद नेगी का काहना है कि क्या शिकायत पर अवैध निर्माणपर निगम कार्रवाई करता है। तमाम जगहों पर अतिक्रमण हैं। आखिर क्यों नहीं कार्रवाई जाती । वहीं, नगर निगम के भूमि अधीक्षक राहुल कैंथोला ने बताया कि नेहरू कॉलोनी में सड़क किनारे अवैध कब्जों के मामले में शिकायत आई थी। निगम की टीम मौके पर गई, लेकिन वहां विरोध हो गया। इससे पहले भी इस जगह पर अवैध निर्माण को लेकर पूर्व में शिकायत आ चुकी है।
