उत्तराखंड (हल्द्वानी) 29 सितंबर 2024: हल्द्वानी में शनिवार को एमबीपीजी कॉलेज गेट के बाहर पत्रकार से की गई मारपीट के आरोप में छात्रों पर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाने की मांग को लेकर आज छात्रों में आक्रोश दिखा। बड़ी संख्या में एबीवीपी से जुड़े छात्र संगठन के लोग कोतवाली पहुंचे और हाईवे जाम कर दिया। यहां करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
छात्र संघ से जुड़े दो लड़कों ने एक पत्रकार के साथ मारपीट कर दी थी और उसका मोबाइल और चश्मा लूट लिया था। इसी मामले में पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन छात्रों पर मुकदमे को लेकर छात्रों में आक्रोश बना हुआ है।
कॉलेज के बाहर दो गुटों में आपसी झगड़ा होने लगा तो एक अखबार का पत्रकार उनकी वीडियो बनाने लगा। इस दौरान छात्रों ने पत्रकार के साथ मारपीट की उसका मोबाइल और चश्मा लूट लिया।
