उत्तराखंड (देहरादून)29 सितंबर 2024: बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र से लेकर भानियावाला रानीपोखरी तक ऋषिकेश हाईवे सड़क के किनारे बाहरी फल- सब्जी विक्रेताओं के खड़े रहने से जाम की स्थिति बनी रहती है। बाहरी राज्यों से क्षेत्र में आवागमन के चलते चोरी की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। सामाजिक तत्वों का बोलबाला है। बजरंग दल ने सत्यापन अभियान चलाने की मांग की है। युवा बजरंग दल के जिलासंयोजक अविनाश सिंह, मिथुन ठाकुर, भरत ठाकुर, सुमित, अर्जुन आदि ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का सत्यापन और उनके खिलाफ कारवाई नहीं होने पर पालिका और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध जताया है।
