उत्तराखंड (श्रीनगर गढ़वाल) 28 सितंबर 2024 : 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से देवप्रयाग के आस-पास 36 से अधिक गांवों में 36 से अधिक घंटे विद्युत व्यवस्था ठप रही।देवप्रयाग में करीब 12 घंटे अंधेरा रहा। श्रीनगर से देवप्रयाग विद्युत वितरण उपखंड क्षेत्र की आपूर्ति करने वाली 33 केवी लाइन में बुधवार तड़के अचानक फॉल्ट आ गया। जिसके चलते टिहरी पौड़ी जिले के दो गांवों सहित नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही बिजली आपूर्ति बंद होने से गुलदार की दहशत में जी रहे क्षेत्रवासियों में काफी भय बन गया। एसडीओ प्रियंका नेगी के अनुसार 33 केवी लाइन में बारिश से कई जगह फॉल्ट आ गया था। वहीं सब स्टेशन बागी की मशीनों में खराबी आ गयी। ऊर्जा निगम की दो टीमों को 33 केवी लाइन का फाल्ट तिलाशने में लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद राजमार्ग से चार किमी दूर पाली गांव के ऊपर घने जंगल में फॉल्ट मिल पाया।
