उत्तराखंड (देहरादून) 25 सितंबर 2024 :आर्किटेक्ट के साथ मिलकर 40 लाख की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि एमडीडीए का फर्जी नक्शा बनाकर अपार्टमेंट निर्माण करने के एवज में 40 लाख की ठगी की गई थी। आर्किटेक्ट को पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अपार्टमेंट निमार्ण के लिए एमडीडीए से नक्शा पास करने के नाम पर 40 लाख की ठगी में वांछित चल रहे पांच हजार के इनामी मोहित पांचाल पुत्र रामकुमार पांचाल निवासी डी 43 यमुना कॉलोनी की गिरफ्तारी की गई है। सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गई थी। सर्विलांस की सहायता और मुखबिर की सूचना पर मोहित पांचाल को छपरोला, थाना बादलपुर जिला गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया गया है।
