उत्तराखंड (देहरादून) 25 सितंबर 2024: दर्द की गोली के बदले नींद की गोली खिलाने के बाद युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।मामले की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार की है। प्रेमनगर थाना पुलिस के मुताबिक 23 सितम्बर को पीड़िता ने शिकायत की थी। बताया था कि उसे दर्द की गोली की जगह नींद की गोली खिलाकर आरोपी अपने कमरे में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पीड़िता के बयान और साक्ष्य के आधार पर आरोपी सत्यम निवासी कामठेना तहसील ओला,बरेली, उत्तर प्रदेश हाल निवासी पंडितवाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बताया गया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। उसे जेल भेजा दिया गया है।
