उत्तराखंड (देहरादून) 24 सितंबर 2024: संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ 30 सितम्बर को रैली निकालेगा। महासंघ नेसोमवार को मुख्य सचिव राधारतूड़ी को ज्ञापन सौपनियमितीकरण नियमावली मेंउपनल कर्मचारियों को भी शामिलकिए जाने की मांग की। महासंघअध्यक्ष दिनेश गोसाई ने कहा किराज्य में दैनिक, संविदा, विशेषश्रेणी, उपनल, पीटीसी के माध्यम से हजारों की संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं। इन सभी कर्मचारियों को नियमितीकरण के दायरे में लाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर हमेशा निगम कर्मियों से भेदभाव किया जाता है। महासचिव बीएस रावत ने कहा कि संविदा कर्मयों की नियमितिकरण की मांग को लेकर 30 सितम्बर को रैली निकाली जाएगी। इस दौरान दिनेश पन्त, टीएस बिष्ट,श्याम सिंह नेगी, शिशुपाल रावत,मनमोहन चौधरी, राजेश रमोला,ओम प्रकाश, संदीप मल्होत्रा,दिवाकर शाही, आन सिंह जीना,शंकर सिंह, संजय कुमार, मंगलेश लखेड़ा, धूम सिंह, जीवानन्द,लेख सिंह रौतेला मौजूद रहे।
