उत्तराखंड (देहरादून) 24 सितंबर 2024: सहसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कैंचीवाला ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा । ग्रामीणों ने कहा कि कैंचीवाला जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत का पुनः परिसीमन किया जाना शासनादेशों के खिलाफ है। ग्रामीण परिसीमन का विरोध करते हैं । यदि जबरन परिसीमन किया जाता है तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कैंचीवाला के ग्रामीणों ने कहा कि जिला पंचायत 21 शंकरपुर द्वितीय के अंतर्गति नई निकाय गठित होने अथवा ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के कारण क्षेत्र पंचायत, जिलापंचायत के निवांचन क्षेत्र प्रभावित नहीं हुए हैं । शासनादेश के अनुसार इन क्षत्रो में परिसीमन नहीं किया जाना है। कहा कि इन क्षेत्रो पर कोई भी आपत्ति शासनादेश के विपरीत प्रतिकूल व सारहीन होगी। ग्रामीण हीरा सिंह ने इस संबंध में बताया कि डीपीआरओ किसी दबाव में आकर पुनः परिसीमन करने का काम कर रहे हैं। जिससे निष्पक्ष परिसीमन नहीं होगा और शासना देशों के विपरीत होगा। कहा कि जब इस क्षेत्र में कोई वार्ड, निकाय, नई पंचायत गठित नहीं हुए तब पुनःपरिसीमन का क्या मतलब बनता है। ज्ञापन देने वालों में कुलदीप सिंह, मुनीशकुमार, विनय कुमार, राजपाल, नीरज, विपिन, परमजीत, मेहराज, पदमसिंह,डालचंद आदि शामिल रहे ।
