उत्तराखंड (हरिद्वार) 20 सितंबर 2024: तत्कालीन ग्रामीण डाक सेवक शाखा डाकपाल ढंडेरा, रुडकी, जिला हरिद्वार राकेश मोहन शर्मा के खिलाफ सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 2009 से 2021 के बीच अलग-अलग योजनाओं से जुड़े खातों में हेराफेरी की गई। ढंडेरा डाकघर रुड़की में 59 बचत खाते, 3 सुकन्या समृद्धि खाते खाते में और 5 सावधि जमा खातों 43,48,700 रुपये की हराफेरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोप है कि ढंडेरा डाकघर में 59 बचतखाते. 3 सुकन्या समृद्धि खाते और 5सावधि जमा खातों में 43.48.700 रुपयेकी हेराफेरी की गई। जांच करने के बादधारा 409, 467, 471, 477-ए औरपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की विवेचना निरीक्षक महेश्वर प्रसाद पुरवाल को सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक सीबीआई कार्यालय में बीती 28 अगस्त को जगतसिंह बिष्ट सीनियर सुप्रीटेडेंट ऑफ पोस्टऑफिस देहरादून की ओर से शिकायत की गई थी। आरोप है कि राकेश मोहनशर्मा, तत्कालीन ग्रामीण डाक सेवक शाखा पोस्ट मास्टर, ढंडेरा, रुड़की जिला हरिद्वार ने नवंबर, 2009 से सितम्बर2021 की अवधि के दौरान फर्जीवाड़ा किया। डाकघर के खातों में हेराफेरी की और बेईमानी से राशि का दुरुपयोग किया।
बताया गया है कि प्रकरण प्रकाश में आने के बाद राकेश मोहन शर्मा निवासी ग्रामपोस्ट ढंढेरा हाल पता संजय गांधी कॉलोनी गंगनहर हरिद्वार के पिछले कार्यों का सत्यापन और जांच करने केलिए विभागीय जांच टीम भरत सिंह चौधरी सहायक अधीक्षक डाकघर रुड़की की अध्यक्षता में बनाई गई थी।गबन के मामले में रुड़की पुलिस की ओर से दायर की गई चार्जशीट केअलावा शेष बचे 67 खातों में किए गए गबन की जानकारी दी थी।
