उत्तराखंड (देहरादून) 20 सितंबर 2024: देहरादून सेलाकुई क्षेत्र की एक किशोरी एक माह से लापता है। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर लखीमपुर खीरी यूपी के एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि कि उनकी बेटी 14अगस्त को घर से बाजार सामान लेने गयी थी। जिसके बाद वह अब तक वापस घर नहीं लौटी है। बताया कि उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों, नातेदारों,परिचितों से सभी से पूछताछ की लेकिन किशोरी को कोई पता नहीं चल पाया है। बताया कि जानकारी मिली है कि उनकी बेटी को सोनू कुमार निवासी लखीमपुर खीरी यूपी बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है।
थानाध्यक्ष शेंकी कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी व किशोरी की बरामदगी के लिए आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया जाएगा।
