उत्तराखंड (देहरादून) 17 सितंबर 2024: संत गोपालमणि महाराज ने कहा कि देश की लोकसभा पर गौं सांसदों को चयनित कर घर-घर में गौं माता की महिमा बताते हुए गौं माता राष्ट्रमाता अभियान से जोडने के लिए जागरूक करें। रेसकोर्स में चल रही गौं कथा में सोमवार को संत गोपाल मणि महाराज ने कहा कि गौं कथा का शुभारंभ भी उत्तराखंड से हुआ और उद्धव द्वारा भी भगवान कृष्ण की चरणपादुका भी बद्री आश्रम उत्तराखंड में रखी गई है। इस अवसर पर मनोहर लाल जुयाल, बलवीर सिंह पंवार, शूरवीर सिंह मतूड़ा, यशवंतसिंह रावत, आनंद सिंह रावत, डा. सीता जुयाल, वासुदेव चमोली, कामिनी मोहन नौटियाल, महावीर , राकेश मोहन नौटियाल, कामनी मोहन, तेजराम,सूरतराम डंगवाल, देवेंद्र पाल सिंह,ऋषिराज उनियाल, राकेश आदि थे।
