उत्तराखंड (ऋषिकेश) 16 सितंबर 2024: टिहरी के नवनियुक्त एसएसपी आयुष अग्रवाल ने मुनि की रेती थाने का निरीक्षण किया। इसके अलावा यातायात पुलिस के कार्यालय और चौकियों और गंगा घाटों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को लोगों के साथ बेहतर व्यवहार के लिए मृदुलता के साथ दृढता का मंत्र भी दिया। नव नियुक्त एसएसपी आयुष अग्रवाल ने मुनि की रेती थाना, ढालवाला, कैलाश गेट, तपोवन और भद्रकाली पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने एसओजी, साइबर सेल, यातायात पुलिस के कार्यालय की स्थिति भी जानी। जानकी सेतु, रामझूला और पुलिस कंट्रोल रूम को जायजा लेकर पुलिस कर्मियों को सतकता बरतरने के निर्देश दिए। बताया कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों को एमवी ऐक्ट, लावारिस और अभियोगों से संबंधित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर उन्हें नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। एसएसपी ने ऑनलाइन शिकायतों और चरित्र प्रमाण पत्रों का सत्यापन आदि का समय बद्ध तरीके से पुरा कर संबंधित विभागों को भी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। गंगा घाटों पर बरसात के मह्देनजर विशेष सतरकता बरतने को कहा। पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए कहा। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह भी मौजूद थे।
