उत्तराखंड (टनकपुर) 14 सितंबर 2024: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 24 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। अमो्डी निवासी प्रवीण सिंह नेगी ने पृलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके परिचित विक्की मंडल नामक व्यक्ति ने फोन कर गांव के कछ युवाओं को सेना में भर्ती कराने की बात कही, जिसके बाद उसने गांव के चार अन्य लोगों को यह बात बताई। पांचों लोगों ने अपने बेटों को सेना में भर्ती करवाने पर हामी भर दी, जिसके एवज में उसने पैसों की मांग की। पीड़ित प्रवीण सिंह ने तहरीर में कहा कि संबंधित व्यक्ति ने भर्ती करवाने के नाम पर पांच लोगों से 18 लाख 30 हजार रुपये नकद व पांच लाख 70 हजार रुपये खाते में टांसफर करवा लिये। पीड़ित ने कहा कि पैसे लेने के बाद विक्की मंडल का फोन,बंद हो गया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के बाद पुलिस ने विक्की मंडल केविरुद्ध मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
