उत्तराखंड (रुड़की) 13 सितंबर 2024: रुड़की में कोतवाली मंगलौर के नहर पटरी के पास नसीरपुर कलां-पुरकाजी मार्ग पर देर रात हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के गोली लगी है। वहीं, दसरा अंधेरे का फायदा उठकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाश लूट मामले में लिप्त थे। पुलिस देर रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे और पुलिस पर फार्यरिंग कर दी। इस दौरान क्रास फार्यरिंग में एक बदमाश मेहराज पुत्र कमरुद्दीन गढमुक्तेश्वर जिला हापुड़ को गोली लगी, जबकि एक बदेमाश अधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने कहा कि दुसरे आरोपित की तलाश जारी है। बदमाशों ने लिब्बरहेडी में फाइनेंसर के यहा 10 लाख लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।
