उत्तराखंड (देहरादून)12 सितंबर 2024: मसूरी -देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बुधवार को प्राधिकरण सभागार में सीएम हेल्पलाइन नंबर1905 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कुछ शिकायतकर्ताओं को स्वयं फोन करके प्राधिकरण से सम्बधित शिकायत का फीडबैक भी लिया। लोगों ने उनकी समस्या के समाधान पर संतुष्टि प्रकट की गई।
उपाध्यक्ष ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता पर लिया जाना है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत के समाधान के साथ ही हमें आमजन की संतुष्टि पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता से एक बार उसकी समस्या के संबंध में दूरभाष पर अवश्य वार्ता कर ली जाए और उनकी समस्या को लेकर की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
