उत्तराखंड (देहरादून) 12 सितंबर 2024: बच्चों से मारपीट और संघ का ध्वज उखाड़ फेकने के मामुले में पटेलनगर पुलिस ने एक आरोपित को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।। सुदर्शन कुंज सुमन नगर धर्मपुर के रहने वाले महानगर कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महानगर महेन्द्र सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की एक बाल शाखा शाम के समय सामुदायिक केन्द्र टीएचडीसी बंजारावाला में लगाई जाती है।|। शाम करीब छह बजे बबलू पंवार उ्फ विक्की पंवार ने आकर शखा के बच्चों को मारा पीटा और गाली गलौच करते हुए बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपित ने संघ का ध्वज उखाड़कर फेक दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को नामजद कर जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
