उत्तराखंड (देहरादून) 6 सितंबर 2024: उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला। साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये। संघ के अध्यक्ष बाबी पंवार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है।
बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बाबी पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण व पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेद्र सिंह रावत द्वारा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने से जाहिर है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पुरी तरह पटरी से उतर गई है। उत्तराखंड पुलिस माफियाओं और सफेद पोशो के हाथों में खेल रही है। लूट, मारपीट, रेप की घटनाएं देवभूमि को कलंकित कर रही है। लेकिन पुलिस कोई ठोस कारवाई करने में नाकाम साबित हो रही है। पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष राम कंडवाल, सहसंयोजक सुशील कैंतुरा, बिट्ट वर्मा, संजय सिंह आदि मौजूद थे।
