उत्तराखंड (रायवाला) 6 सितंबर 2024: छिद्रवाला में दो करोड रुपए की लागत से 16 बेड का हॉस्पिटल बनने का रास्ता साफ हो गया है। राजस्व विभाग ओर स्वास्थ्य विभाग ने भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने हॉस्पिटल निर्मीण हेतु भूमि का संयुक्त सर्वे किया। ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के समक्ष स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप चंद्रा व राजस्व विभाग के उपनिरीक्षक रिजवान हसन ने भूमि का सीमांकन किया। स्वास्थ्य विभाग के प्रदीप चंद्रा ने बताया कि हॉस्पिटल की बिल्डिंग निर्माण हेतु दो करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।ब्लॉक प्रमुख भगवान सिह पोखिरयाल ने बताया कि जल्द ही बिल्डिंग निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। हॉँस्पिटल के लए दो बीघा जमीन गीता नारवानी ने दान दी है।इस मौके पर ग्राम प्रधान कमलदीप कौर, सोबन सिंह कैन्तुरा, भगवान सिंह मेहर क्षेत्र पंचायत सदस्य अमरखत्री, हरीश पैन्यूली, हरीश कक्कड़,बरफ सिंह पोखिरयाल, परमजीत सिंह, अनिता राणा, समा आदि रहे।
