उत्तराखंड (देहरादून) 5 सितंबर 2024: ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी पर शराब माफिया के हमले के मामले में प्रियंका गांधी वाड्रा भी कूद गयीहैं। उन्होंने ट्वीट कर मामले में राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं। प्रियंका ने कहा है कि डिमरी को इतनी बुरी तरह पीटा कि उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराना पड़ा। यह निंदनीय घटना इस बात की गवाह है कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह माफिया के चंगुल में फंस चुकी है। उन्होंने लिखा है।कि उत्तराखंड में शराब, खनन और भू-माफिया फल- फूल रहे हैं। सत्ता में बैठी भाजपी सरकार इस पर लगाम लगाने की जगह इन्हें संरक्षण दे रही है। इनसे त्रस्तप्रदेश की जनता पुछ रही है कि क्या भाजपा सरकार माफिया के चंगुल से बाहर कब निकलेगी।
