उत्तराखंड (देहरादून) 5 सितंबर 2024: उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित द्विव्पीय ड़िप्लोमाइन एलीमेन्टरी एजुकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा 2022-23 का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 30 नवंबर को किया जाएगा। परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षापरिषद द्वारा द्वर्वीय डीएलएड प्रशिक्षण के लिए प्रवेश परीक्षा 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। द्विवर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण के लिए प्रवेश परीक्षा 30 नवम्बर को प्रातः 1 बजे से 12:30 बजे तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में प्रस्तावित है। राज्य में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों(डायट) में संचालित द्विवर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण के लिए प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक स्नातक योग्यताधारी अभ्यार्थी परिषद की वेवसाइट पर पांच से 28 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
