उत्तराखंड (देहरादून) 30 अगस्त 2024: उत्तराखंड के पूर्व आईएएस अधिकारी सुशील कुमार को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी सुशील कुमार को राज्य निर्वाचनआयुक्त बनाया है। सुशील कुमार उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी है। बीते साल ही सुशील कुमार गढ़वाल आयुक्त के पद से रिटायर्ड हुए थे।
उत्तराखंड राज्य नि्वाचन आयुक्त का पद बीते 8 महीने से खाली था। वहीं अब अक्टूबर माह तक सरकार को निकाय चुनाव भी संपन्न कराने हैं। सरकार और शासन स्तर पर काफी विचार विमर्श के बाद पर्व आईएएस अधिकारी सुशील कृमार को राज्य निर्वाचन आयुक्त का नियुक्त किया गया है। गुरुवार को ही शासन की तरफ से सुशील कुमार को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाने का आदेश जारी कर दिया है। सुशील कुमार ने कुरुक्षे्र विश्वविद्यालय हरियाणा से विज्ञान में स्नातक किया है। इसके अलावा आईपी विश्वविद्यालय नई दिल्ली से उन्होंने एमबीए किया है।
राज्य सिविल सेवा में शामिल होने से पहले सुशील कुमार ने भारतीय सेना की इंजीनियर्स कोर में कर्मीशंड प्राप्त अधिकारी के रूप में भी काम किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान नगर आयुक्त देहरादून,जिला मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ और जिला मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित और चुनौती पूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने सरकार में राजस्व विभाग के सचिव और खाद्य एवं नागरिक आपुर्ति और उपभोक्ता विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य किया है।