उत्तराखंड (देहरादून) 25 अगस्त 2024: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गए अभियान में एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने डोईवाला थाना क्षेत्र से नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से 263 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक की कीमत करीबं 78 लाख रुपए बताई जा रही है।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फो्स ने थाना डोईवाला क्षेत्र मे स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्र्वाई करते हुए हरिद्वार रोड़ के पास से एक नशा तस्कर संजय आहूजा निवासी मंगलू वाला तपोवन रोड रायपुर को 263 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित संजय ने पूछताछ में बताया कि स्मैक को वहरामपुर उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। यह भी पता चला के पूर्व में वह विक्रम चलाता था।परंतु अधिक रुपए कमाने के लालच में वह अपने भांजे के साथ रायपुर में अपने एजेटों के जरिए छात्रों को स्मैक बेचा करता था।पूछताछ में अन्य कई ड्र्स तस्करों के नाम की जानकारी मिली है।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने पुनःअपने ऑफिस के नंबर 0135-2656202और 9412029536 जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें।
