आचार्य महा माया प्रसाद के सानिध्य में मनेगा महोत्सव
उत्तराखंड (देहरादून)12 अगस्त 2024: पटेलनगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में 22 अगस्त से 10 दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें श्रीमद्धगवत कथा के साथ भजन संध्या व विभिन्न कार्यक्रम होगे। शनिवार को मंदिर में कार्यक्रम को अंतिम खूप देने के लिए समिति की बैठक हुई। मीडिया प्रभारी भूर्पेद्र चड्ढा ने बताया कि 22 से 31 अगस्त तक उत्तरकाशी के कथा व्यास आचार्य महामाया प्रसाद के सानिध्य में महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 22 की शाम कलशयात्रा, 23 से 30 तक श्रीमद्धगवत कथा, 31 को भगवान श्रीकृष्ण का छठी उत्सव मनाया जाएगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मुख्यकार्यक्रम 26 अगस्त को रात 12 बजे अतिशबाजी के साथ होगा। बैठक में मंदिर समिति के प्रधान अवतार मुखिया, महामंत्री गोविंद मोहन,मनोज सूरी, चंद्र मोहन आनंद, गौरव कोहली, तेर्जेंद्र हरजाई, प्रेम भाटिया,एमपी कपूर, राजू गोलानी, प्रकाश सूरी आदि मौजूद रहे।
