उत्तराखंड (देहरादून) 12 अगस्त 2024: इस वर्ष भी राज्य सरकार की ओर से महिलाएं रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संस्तुति के बाद परिवहन निगम प्रबंधन ने इसके आदेश जारी किए, परिवहन निगम की साधारण बसों में प्रदेश के भीतर महिलाएं मुफ्त यात्रा का लाभ ले सकेगी। इस पर आने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति सरकार करेगी। पिछले वर्ष प्रदेशभर में 59,521 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का लाभ रक्षाबंधन पर लिया था। 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को मुफ्त यात्रा का आदेश रोडवेज के महाप्रबंधक (संचालन)सीपी कपूर की ओर से सभी डिपो को भेजा दिया गया है। महिलाएं उत्तराखंड की सीमा के भीतर ही साधारण बसों में सेवा का लाभ ले सकती हैं। उत्तराखंड से उत्तराखंड जाने में यदि यूपी का भू-भाग भी पड़ता है तो उस पर भी किराये में शत- प्रतिशत छूट प्रदान दी जाएगी। इस दौरान कंडक्टर ई-टिकट मशीन से (महिला मुफ्त यात्रा टिकट)या लगेज बुक से (कहां से कहां तक लिखकर) गंतव्य का टिकट बनाएंगे और धनराशि के स्थान पर शुन्य अंकित किया जाएगा।इसकी प्रविष्ट्रि मार्गपत्र में अंकित की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें
August 25, 2026
