
उत्तराखंड (देहरादून) 29 जुलाई 2024: ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के त्रिवार्षिक चुनाव में सुभाष जोशी को अध्यक्ष और उमा नरेश तिवारी को महासचिव चुना गया। रविवार को गांधी रोड स्थित महात्मा खुशीराम लाइब्रेरी सभागार में ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के त्रिवार्षिक चुनाव अधिकारी रामजी दूबे की देख रेख में संपन्न हुए। चुनाव में पंडित सुभाष चंद्र जोशी को अध्यक्ष एसी पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण पांडेय व प्रदीप शुक्ला कनिष्ठ उपाध्यक्ष,रविकांत मिश्रा कोषाध्यक्ष, जयकरण मिश्रा मंत्री, उमाशंकर शर्मा व विजयशंकर पांडिय संयुक्तमंत्री, डा. वीड़ी शर्मा प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, पंडित शशिकांत राजकुमार तिवारी,आलोक पांडेय, पवन त्रिपाठी संगठन मंत्री, दिनेश्वर नाथ दुबे प्रचार प्रसार मंत्री, वीरेंद्र मिश्रा ऑडिटर, एड़वोकेट देवराज तिवारी विधि सलाहकार, रामप्रताप मिश्रा साकेती पत्रिकासंपादक चुने गए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में विनोद पांडेय, देवमणि तिवारी,राकेश पंडित व अनुप दूबे को शामिल किया गया। संरक्षक मंडल में महंत कृष्णगिरी महाराज,निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा, मैनेजर श्याम बाबू पांडेय, रमार्शंकर शुक्ला, एसएनउपाध्याय, डीपी पांडेय, गोडबोले, श्याम उपाध्याय को रखा गया है। नवनि्वाचित अध्यक्ष सुभाष चंद्र जोशी व महींमंत्री उमानरेश तिवारी ने सभी का आभार प्रकट किया।