उत्तराखंड (देहरादून) 28 जुलाई 2024: मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बरसात के अलर्ट को लेकर पुलिस द्वारा नदी नालो के किनारे रहने वाले लोगों को लाउड हैलरों के जरिए सर्तक किया जा रहा है। मौसम विभाग द्वारादून में भारी बरसात के अलर्ट को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को आपदा राहत उपकरणों के साथ तैयारी की हालत में रहने और थाना क्षेत्र में नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को वर्षा के दौरान सतर्क करने के निर्देश दिए है। उनके निर्देशें के क्रम में दून पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रो में नदियों के किनारे निरंतर भ्रमणशील रहते हुए वहां रहने वाले लोगों को लाउड हैलरों के जरिए सतर्क किया जा रहा है। साथ ही नदी किनारे न जाने तथा बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी जा रही है।
