उत्तराखंड राष्ट्रीय होम (दुःखद)जम्मू कश्मीर के कठुआ आतंकी हमले में उत्तराखंड के 5 जवान शहीद, राज्य में शोक की लहर, Janta Ki Awaaz Team July 9, 2024 1 min read उत्तराखंड (देहरादून) 9 जुलाई 2024: उत्तराखंड के 5 जवानों ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी है।। 5 शहीद जवानों में 2 पौड़ी, 2 टिहरी और एक रुद्रप्रयाग का है। जवानों की शहादत से उत्तराखंड में शोक का माहौल है। बता दे कि कठुआ के बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आतंकी हमले में पांच जवान बलिदान हो गए वहीं कुछ अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच जम्मू-कश्मीर में एक माह में सबसे बड़ा आतंकी हमला अंजाम दिया गया। हिजबुल मुजाहिदीन के दुर्दांत आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर सुरक्षाबलों पर हमले के इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रहे थे। ऐसे में कठुआ जिले में भी हाई अलर्ट था। बाकायदा सभी एजेंसियों को एहतियात बरतने के निर्देश थे। आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी बलिदान दिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों की शहादत पर शोक जताया है. सीएम ने कहा- कठुआ (J&K) में सेना के काफिले पर आतंकवादी हमले में पांच जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करता हूं और पूर्ण विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मानवता के ये दुश्मन बख्शे नहीं जाएंगे। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। *जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के वीर जवानों की शहादत को कोटि नमन।* Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Continue Reading Previous: UCC लागू होने के बाद online होने लगेगी वसीयत, नहीं देनी पड़ेगी वकीलों को मोटी फीसNext: देहरादून में मूसलाधार बारिश: ‘समंदर’ बनीं राजधानी की सड़कें, घुटनों तक भरा पानी, डूबते दिखे वाहन, Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. इन्हें भी पढ़ें डॉ. ‘निशंक’ ने महादेव क्रिकेट टूर्नामेंट घुडदौड़स्यू–4, 2026 के विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों का सम्मान किया 1 min read उत्तराखंड खेल होम डॉ. ‘निशंक’ ने महादेव क्रिकेट टूर्नामेंट घुडदौड़स्यू–4, 2026 के विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों का सम्मान किया March 10, 2026 नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर की नदियों एवं नालों की सफाई एवं पुनर्जीवन के उद्देश्य से 100 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया 1 min read उत्तराखंड स्वास्थ्य होम नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर की नदियों एवं नालों की सफाई एवं पुनर्जीवन के उद्देश्य से 100 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया March 10, 2026 देहरादून में सघन एनीमिया रोकथाम एवं पोषण सुदृढ़ीकरण अभियान का विधिवत शुभारम्भ 1 min read उत्तराखंड होम देहरादून में सघन एनीमिया रोकथाम एवं पोषण सुदृढ़ीकरण अभियान का विधिवत शुभारम्भ March 10, 2026