उत्तराखंड (देहरादून) 09 नवंबर 2026: सिंघल मंडी के पास रेलवे पुल निर्माण स्थल पर पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी मोहम्मद शादाब खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।
मृतक की बहन आशी खान ने दो युवकों पर सुनियोजित तरीके से हत्या करने का शक जताते हुए कोतवाली नगर में तहरीर दी है। इस मामले मैं शहर कोतवाली पुलिस ने जीतन व नीशू के
विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके भाई मोहम्मद शादाब खान पुलिस लाइन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। 17 जुलाई 2026 की शाम घटनास्थल पर मछली बेचने वाले सागर नामक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि शादाब खान रेलवे पुल निर्माण स्थल के पास राजकुमार के ठेले के नीचे दबे मिले हैं। आशी खान के मुताबिक शादाब के पास से करीब पांच हजार रुपये गायब थे।