उत्तराखंड (देहरादून) 16 मार्च 2026: उत्तराखंड जल संस्थान के नलकूपों से अज्ञात तत्वों द्वारा लगातार पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ चुकी है अब तो चोरों का दुशहस में बढ़ोतरी हो गई हैं अब तो धारा चौकी के पास स्थित जरनल पोस्ट ऑफिस नलकूप भी अछूता नहीं रहा हैं वहीं घटना की जानकारी देते हुए विभागीय अपर सहायक अभियंता यशवंत सिंह रावत ने बताया कि टैगोर विला स्थित शिव मंदिर नलकूप, जरनल पोस्ट ऑफिस नलकूप, नव विहार भोर का तारा नलकूप व गेंदा दास नलकूप में ये चोरी की घटनाएं घटित हुई हैं और इससे चक्कुवाला व इंद्रा कालोनी में आपूर्ति पेयजल की प्रभावित हुई हैं वहीं विभागीय अधिकारियों व जनता के दर्द में वृद्धि होती हैं। वहीं यशवंत सिंह रावत ने धारा चौकी पुलिस में शिकायत दे कर चोरों पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई हैं।
