उत्तराखंड (देहरादून) 19 फरवरी 2026: दिवंगत पूर्व सांसद एवं देहरादून को प्रथम महापौर रहीं मनोरमा डोबरियाल शर्मा को 11 वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वीडियो संदेश जारी कर उनके योगदान को याद किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने प्रथम महापौर के रूप में देहरादून को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्यसभा सदस्य रहते हुए उन्होंने उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि कम समय में ही उन्होंने एक प्रभावशाली सांसद के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई और आज उनकी मजबूत आवाज का अभाव होता है। चुनाव प्रबंधन महसूस हो समिति के अध्यक्ष डा. हरक सिंह रावत ने उन्हें उत्तराखंड में संघर्ष का प्रतीक बताते हुए कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन में उनका योगदान अतुलनीय रहा। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि उन्को संघर्षशील विरासत को आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा आगे बढ़ा रही हैं। कार्यक्रम को आयोजक एवं मनोरमा डोबरियाल शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि दिवंगत सांसद के अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए वे निरंतर प्रयास करती रहेंगी।
