उत्तराखंड (देहरादून) 19 फरवरी 2026: हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पदयात्रा निकाली। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य को पहली बार ऐसा सीएम मिला है, जो हिंदुत्व के लिए कार्य कर रहा है। विपक्ष सीएम को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन संगठन ऐसा नहीं होने देगा।
बुधवार को सेंट्रियो माल से हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में सीएम आवास तक पदयात्रा निकालकर सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। ललित शर्मा ने कहा कि सीएम धामी ने लैंड जिहाद, अवैध मदरसे व अवैध मजारों को ध्वस्त कर देवभूमि को दानव भूमि बनने रोका है। इससे कटरपंथी सोच कमजोर हुई है। उन्होंने सीएम धामी का धन्यवाद देते हुए कहा कि हम धामी जी के साथ हैं।
