टपकेश्वर-गढ़ी कैंट सीवर लाइन परियोजना से रुकेगा जलभराव
उत्तराखंड (देहरादून) 8 दिसंबर 2025: मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तहत 53.72 करोड़ की लागत से बनने वाले टपकेश्वर गड़ी कैंट सीवर लाइन परियोजना का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भूमिपूजन किया। कहा कि स्थानीय लोगों को यह परियोजना प्रदूषण व जलभराव जैसी समस्याओं से राहत दिलाएगी। इस दौरान उन्होंने गढ़ी कैंट के विशिष्ट जनों को सम्मानित किया।
रविवार को गढ़ी कैंट स्थित डाकरा बाजार में में आयोजित कार्यक्रम में कैबनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी समय पर करती है। सरकार क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स उत्तराखंड से देश में 75 प्रतिशत सैनिक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप पंचम धाम पु सैन्यधाम को जल्द जनता के लिए समर्पित किया जाएगा।
