उत्तराखंड (देहरादून) 8 दिसंबर 2025: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं, जिससे तापमान में मामूली इजाफा दर्ज किया गया है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। जिससे अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है।
रविवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि, सुबह हल्की धुंध छाई रही, जिससे ठंड बढ़ गई। इसके अलावा दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में रात को भी धुंए और धुंध के गुबार छाये है।
