उत्तराखंड (देहरादून) 8 दिसंबर 2025: पंकज विहार में रविवार को एमडीडीए की ओर से नवनिर्मित पार्क का विधायक विनोद चमोली ने लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि बेहतर पर्यावरण और जलवायु संरक्षण के लिए सभी लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।
प्रकृति के विनाशकारी दोहन को रोकने की जिम्मेदरी हम सभी के कंधों पर है। सब मिलकर हरित क्रांति के दिशा में प्रयास करेंगे तो परिणाम सकारात्मक आएंगे। प्रत्येक नागरिक भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण और जलवायु प्रदान करने में योगदान दें। एमडीडीए के अधिशासी अधियंता सुशील कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से लगातार शहर में पार्कों का कायाकल्प किया जा रहा है। पार्षद पुष्कर चौहान ने कहा कि पार्क बनने से लोगों को यहां पर घुमने और अन्य गतिविधियां की सुविधा मिलेगी।
