उत्तराखंड (देहरादून) 3 अक्टूबर 2025: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्मिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेशों तथा शास्त्री जी के जय जवान जय किसान के नारे को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामधुन का सामूहिक गायन भी किया गया।
