उत्तराखंड (ऋषिकेश) 4 सितंबर 2025: कांग्रेस का पुतला फूकने आये भाजपाइयों का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाकलेट देकर स्वागत किया।
बुधवार को देर शाम भाजपा कार्यकर्ता तीर्थनगरी में रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के सामने विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंकने के लिए भारी संख्या में आये। इस दौरान कांग्रेस ने गांधीवाधी तरीके से भाजपा चाकलेट देकर स्वागत किया। कांग्रेस के इस तरह के स्वागत देकर भाजपाई हतप्रभ रहे गये। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राकेश सिंह और पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस को जनता का समर्थन मिल रहा है। जिससे भाजपा पचा नहीं पा रही है। वह प्रदेश में अशांति फैलाने और आपसी सौहार्द बिगाड़ने की रणनीति अपना रही है। पुष्पा मिश्रा और मधु जोशी ने कहा कि देश देख रहा है की वोट चोरी का मुद्दा कितना बड़ा हो चुका है।
भाजपा के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए आज मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, चन्दन सिंह पंवार, राकेश अग्रवाल, राजेंद्र कोठारी, प्रदीप जैन, ऋषि सिंघल, पार्षद भगवान पंवार, अभिनव मलिक, मनीष जाटव, बृज भूषण बहुगुणा, भूपेंद्र राणा राजेश शाह, राधा रमोला, मधु जोशी, पुष्पा मिश्रा, उमा ओबेरॉय, सरोज देवराडी, रूकम पोखरियाल, विवेक तिवारी गौरव यादव, मिन्हाल हाशिम आदि थे।
