उत्तराखंड (देहरादून) 3 सितंबर 2025: भारी वर्षा को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी होने के बाद भी कई स्कूल छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों को बुला रहे हैं। शिक्षा विभाग को ऐसी शिकायतें मिलीं हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि जिलाधिकारी और विभागीय आदेश को अपने अधीनस्थ संचालित सभी स्कूलों में शत प्रतिशत पालन कराएं। यदि किसी स्कूल की ओर से आदेश का अनुपालन न करने पर किसी भी छात्र, शिक्षक व कार्मिकों के साथ कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी स्कूल की होगी।
