उत्तराखंड (हरिद्वार) 19 अगस्त 2025: बहादराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटर साइकिल से जा रहे दंपति को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हरिद्वार की ओर से जा रही बाइक सवार दंपति को बहादराबाद क्षेत्र में तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। दंपति की शिनाख्त दीपक (45) व कमलेश (42) वर्ष निवासीगण गांव सादपुर रोहानाकला जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। दंपति पहले नेशनल आईटीआई के पास बौगला में रहते थे। अब ज्वालापुर लालमंदिर के पास अपना निजी मकान बनाकर रह रहे थे। किसी काम से ज्वालापुर से रुड़की जा रहे थे।
