उत्तराखंड (रुड़की)11 अगस्त 2025: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के रुड़की सेवा केंद्र द्वारा रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में केंद्र से जुड़े सभी श्रद्वालुओं को रक्षा सूत्र राखी बांधकर उन्हें ईश्वरीय सौगात दी गई। ब्रह्माकुमारीज सबजोनल इंचार्ज राजयोगिनी बीके मंजू, बीके मीना व गीता ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा पवित्र त्योहार है जिसमे बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर भाई की खुशहाली की कामना करती है और भाई बहन की रक्षा का वचन देता है, लेकिन वास्तव में परमात्मा ही हमारा रक्षक है और वही हमें पतित से पावन बनाता है। इस अवसर पर देहरादून से आए सुशील, दीपिका, पारुल, सपना, ष्ण छाबड़ा,. श्रीगोपाल नारसन, महेंद्र सिंह, रामकुमार, यशपाल सिंह, राजबाला, रेखा, अमरेश आदि मौजूद रहे।
