उत्तराखंड (देहरादून) 9 अगस्त 2025: अजबपुर कलां इलाके में रहने वाले एक सीनियर सिटीजन के बैंक खाते से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। शिकायत पर नेहरू कालोनी पुलिस ने आरोपित को नामजद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र की रहने वाली ज्योति सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पति सीनियर सिटीजन राजदेव सिंह चंदेल मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित हैं और व्हीलचेयर पर हैं। ज्योति सिंह के मुताबिक उनके भाई अमरवीर सिंह का उनके घर पर लगातार आना-जाना था। इस कारण वह परिवार के सभी बैंक खातों और संपत्तियों से परिचित था। आरोप है कि अमरवीर सिंह ने इसी जानकारी का फायदा उठाकर 28 अक्टूबर 2024 को खाते से 10 लाख रुपये और 10 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद 20 दिसंबर 2024 को 10 लाख और 21 दिसंबर 2024 को 17 लाख रुपये अमरवीर सिंह और उनकी पत्नी के संयुक्त खाते में ट्रांसफर किए गए। यह सभी ट्रांजेक्शन फर्जी हस्ताक्षर वाले वाउचरों के जरिए किए गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
